सवाई माधोपुर| जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड खंडार के अंतर्गत क्षेत्र में थ्री फेस कनेक्शन के ट्रांसफार्मर मापदंडों को दरकिनार कर रखे गए हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। कई जगह खेतों में थ्री फेस के ट्रांसफार्मर पोल की जगह पत्थरों के ऊपर रख दिए गए हैं। इससे हर समय हादसे का भय बना रहता है। निगम की अनदेखी के चलते क्षेत्र में इनकी वजह से भी कई बार दुर्घटना घटित हो जाती है। -रमेश कुरेड़ी, खंडार


