सूरवाल बस स्टॉपेज पर नहीं रुक रहीं बसें, यात्रियों को हो रही परेशानी

सवाई माधोपुर | सूरवाल कस्बे में सवारी बसों का निर्धारित स्टॉपेज होने के बावजूद कई बस चालक वहां बस नहीं रोक रहे हैं, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस चालकों की इस मनमानी से विशेषकर विद्यार्थी और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बस स्टॉपेज पर काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी बसें बिना रुके आगे निकल जाती हैं। इससे विद्यार्थियों को समय पर विद्यालय व कॉलेज पहुंचने में दिक्कत होती है, वहीं बुजुर्गों को पैदल चलकर दूर जाकर बस पकड़नी पड़ती है। कई बार महिलाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि सूरवाल बस स्टॉपेज पर बसों को अनिवार्य रूप से रोके जाने के निर्देश दें तथा मनमानी करने वाले बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। -मनभर जैन, निवासी सूरवाल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *