सवाई माधोपुर| उपाध्याय प्रवर मानचन्द्र का 92 वां जन्म दिवस जैन स्थानक अलीगढ़ में मनाया गया। इस दौरान प्रवचन सभा में गौतम मुनि ने उपाध्याय मानचन्द्र को प्रकृति से गम्भीर व सरल तथा सहज बताया। उन्होंने कहा कि जन मानस में उपाध्याय प्रवर की छवि चौथे आरे के संत के रूप में थी। गुरू हस्ती ने उपाध्याय पद पर प्रतिष्ठित कर उनका सम्मान किया। इस दौरान मुनिश्री ने मुनिवर मान महान भजन सुनाया। युवा रत्न आशीष, अमित, सुमित, धनसुरेश जैन, इन्द्रा जैन ने “उपाध्याय मानचन्द्र गुणों के भण्डारी, गुरु गुण गालों कमालो रे पुण्य भारी” स्तवन गुरु चरणों में प्रस्तुत किया। समाजसेवी विनोद कुमार जैन रोहिल्या ने जयघोष करवाया। कार्यक्रम में कोटा, जयपुर, चेन्नई, भरतपुर, हिडौन, ब्यावर, विजयनगर, दिल्ली व पोरवाल क्षेत्र के गुरु भक्त उपस्थित रहे।


