सवाईमाधोपुर| कोतवाली थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए के एनडीपीएस एक्ट के वांछित ईनामी आरोपी रामहेत मीना पुत्र राप्रसाद मीना निवासी उलियाणा थाना कुण्डेरा को सुटिंग लॉज रोड आलनपुर से गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी मदन लाल मीना ने बताया कि 5 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए आरोपी सरिया प्रजापत को बम्बोरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से बजाज पल्सर बाइक भी जप्त की थी। बाइक का रजिस्टर्ड मालिक रामहेत मीना था जो घटना के समय से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को सुटिंग लॉज रोड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


