पतंजलि योग समिति के स्थापना दिवस पर किया हवन, योग के बारे में बताया

सवाईमाधोपुर| भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के 32 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महिला पतंजलि योग समिति सवाई माधोपुर द्वारा यज्ञ हवन किया गया एवं योग और आयुर्वेद के बारे में महिलाओं को विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार की महिलाओं द्वारा विधि विधान से यज्ञ करवाया गया। महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी मंजू अग्रवाल द्वारा उपस्थित महिलाओं का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर महामंत्री सोनम मित्तल, सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता सिंगल, कार्यालय प्रभारी उमा गुप्ता, योग से जुड़ी महिलाएं सरोज मित्तल, कमला गुप्ता, आशा शर्मा, नीतू शर्मा, ज्योति गुप्ता, कमला चंदेल, पूजा गुप्ता, कृष्णा शर्मा, कौशल्या आदि उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *