कन्या कॉलेज में नई किरण नशा मुक्ति पर हुआ व्याख्यान

कासं|सवाईमाधोपुर राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. धीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम पर व्याख्यान हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. मगन विक्रम थे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार तोमर ने बताया कि मुख्य वक्ता ने छात्राओं को नशा मुक्ति विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि नशा मनुष्य को विनाश की ओर ले जाता है। इस दुष्प्रवृति से दूर रहकर अपने भविष्य का निर्माण करना चाहिए, जिससे समाज और राष्ट्र की उन्नति हो। डॉ. विजय सिंह मावई ने कहा कि मनुष्य संस्कार युक्त होने पर उन्नति की ओर जाता है। छात्राओं को भी सुसंस्कारित होकर अपना नाम रोशन करना चाहिए। नोडल अधिकारी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए सुसंगत और सुसंस्कारित होना अनिवार्य है तभी एक सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण होता है। अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं को अपना उज्जवल भविष्य बनाने के लिए नशे जैसे व्यसनों से बचना चाहिए। अंत में छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इस अवसर पर संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *