पाली में एक बाइक सवार मवेशी से टकराकर गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पाली जिले के शिवपुरा के भैराजी की ढाणी निवासी 36 साल का भूराराम पुत्र जोगाराम सीरवी शनिवार शाम को मजदूरी कर आ रहा था। इस दौरान झूपेलाव के निकट अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। जिससे टकराकर बाइक अंसतुलित होकर गई। हादसे में बाइक से नीचे गिरकर भूराराम गंभीर घायल हो गया। हादसे में उसके सिर और मुंह सहित हाथ-पैर में गंभीर चोटे आई। जिसे उपचार के लिए शिवपुरा सरपंच प्रतिनिधि नेमाराम पाली के बांगड़ हॉस्पिटल शनिवार देर शाम को लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार जारी है।


