​​​​​​​जालंधर में ठगी करने वाला गिरफ्तार:पति-पत्नी ने मिलकर दिया था विदेश भेजने का झांसा, कुरुक्षेत्र के 2 युवकों से लिए 12 लाख रुपए

कुरुक्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने जालंधर गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश शर्मा ने अपनी पत्नी पूनम के साथ मिलकर दो बेरोजगार युवकों को न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 12 लाख 85 हजार रुपए की ठगी की थी। मामला मार्च 2023 का है, जब कुरुक्षेत्र के बारवा गांव के मनदीप और अमित कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दोनों युवकों की मुलाकात एक जानकार के माध्यम से राजेश शर्मा और उसकी पत्नी पूनम से हुई थी। आरोपी दंपती ने उन्हें न्यूजीलैंड टूरिस्ट वीजा पर भेजने का वादा किया और 30 लाख रुपए की डील तय की। समझौते के अनुसार, 15 लाख रुपए वीजा लगने के बाद और शेष राशि न्यूजीलैंड पहुंचने पर देनी थी। आरोपियों ने जनवरी 2023 में पीड़ितों से कहा कि उनका वीजा लग गया है और 9 जनवरी को दोनों युवकों ने 12.85 लाख रुपए आरोपियों के खाते में जमा करा दिए। इसके बाद आरोपियों ने 13 जनवरी की मुंबई से न्यूजीलैंड की फर्जी टिकट भेज दी, लेकिन चंडीगढ़ से मुंबई की टिकट और होटल बुकिंग नहीं भेजी। जब युवकों ने उनके ऑफिस जालंधर जाकर पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उनको धमकी दी। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी राजेश को जालंधर के अमृत विहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी की पत्नी पूनम की तलाश कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *