गणतंत्र दिवस और मेला मड़ई की तैयारी:चारामा में शांति समिति की बैठक, रात 10 बजे तक चलेंगे झूले, देवी-देवता स्थल पर दुकानें नहीं

जिले के चारामा में आगामी 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह और वार्षिक मेला मड़ई की तैयारियों को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। समिति ने मेले की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। इनमें सबसे प्रमुख है कि देवी-देवता के स्थल पर किसी भी प्रकार की दुकान नहीं लगाई जा सकेगी। मेला स्थल पर छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों की पार्किंग के लिए डी.जे बाजार मेन रोड के पीछे विशेष स्थान निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य शिविर की होगी व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सदर बाजार के दुकानदारों से अपने सीसीटीवी कैमरे चालू रखने की मांग की गई है। मेला स्थल पर एक अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र और स्वास्थ्य शिविर की भी व्यवस्था की जाएगी। मेले में झूला संचालन की समय सीमा रात 10 बजे तक निर्धारित की गई है। बैठक में आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन पर जोर दिया गया और आम जनता से मेला मड़ई में नशा सेवन न करने की अपील की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, खंड चिकित्सा अधिकारी, व्यापारी संघ के अध्यक्ष, सराफा व्यापारी संघ अध्यक्ष, शितला मंदिर समिति के पुजारी सहित विभिन्न समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *