मंडी में माता का गुरु बनकर लाखों की ठगी:SP के पास शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित; कई लोगों से पूजा-पाठ के नाम पर की

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में माता का गुर बनकर एक व्यक्ति द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने मंगलवार को इसे लेकर SP मंडी साक्षी वर्मा से शिकायत की। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। पीड़ित प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि इंद्र नाम के व्यक्ति ने अलग-अलग बहाने बनाकर लोगों से लाखों रुपए इकट्‌ठे किए। अब वापस करने से मना कर रहा है। प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ने उनसे भी 1.10 लाख रुपए लिए, जिसमें से केवल 40 हजार रुपए लौटाए हैं। शेष 70 हजार की राशि वापस करने को टाल मटोल कर रहा है। इन लोगों से लिए पैसे नेला में सोने की दुकान चलाने वाले डाबे राम से पूजा-पाठ के नाम पर 40 हजार रुपए ठगे। इसी तरह मजवाड़ के राम सिंह से सस्ते सरिये का झांसा देकर 56 हजार रुपए और कोमल चंद से नौकरी दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपए हड़प लिए। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों से पूजा-पाठ के नाम पर पैसे लिए गए है। बीते साल भी एसपी से शिकायत कर चुके पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले साल 23 अक्टूबर को भी एसपी के पास शिकायत कर चुके हैं। उस समय आरोपी ने दो लोगों के पैसे लौटा दिए थे, लेकिन बाकी पीड़ितों के पैसे अभी तक नहीं लौटाए। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में माता का गुरु बनकर की जा रही इस धोखाधड़ी की शिकायत उनके संज्ञान में है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *