गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया

बसदेई | ग्राम रगदा में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी बसदेई के नेतृत्व में एक संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, महिला प्रधान आर अलका टोप्पो, महिला आर पूनम सिंह एवं सैनिक अनिल विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर ग्राम की महिलाओं ने एकजुट होकर अपने गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया व चौकी बसदेई क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए इसे समाज से जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया। चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर खतरा है और इससे निपटने के लिए पुलिस एवं ग्रामीणों का आपसी सहयोग आवश्यक है। महिला प्रधान आर अलका टोप्पो ने कहा कि यह अभियान न केवल ग्राम रगदा बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। कार्यक्रम में आरती रजवाड़े, शांति रजवाड़े, लीलावती, अनीता, नीलम, सोनमति, सरिता रजवाड़े, सविता उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *