जेडीए रीजन में हर साल बढ़ रहे कब्जे:पिछले साल 392 अवैध कॉलोनियां तोड़ी, 606 बीघा जमीन छुड़वाई

जेडीए रीजन में सरकारी जमीन पर कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। जेडीए ने पिछले तीन साल (2023 से 2025) में 1287 बीघा जमीन भूमाफिया से मुक्त करवाई है। सबसे ज्यादा 606 बीघा जमीन 2025 में छुड़वाई। प्रवर्तन शाखा के आंकड़ों के अनुसार जेडीए जोन-10, 11, 12, 13 और 14 में सबसे ज्यादा जमीनों पर कब्जा हुआ। वहीं तीन साल में 1105 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त और 174 अवैध बिल्डिंगों को सील किया। आईजी राहुल कोटोकी ने बताया कि हर साल करीब 300 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा रहा है। जेडीए अवैध कॉलोनी ध्वस्त करने के साथ अब खातेदार या खातेदार ने जिसे जमीन बेची है, उस सोसायटी से कार्रवाई का खर्च वसूलेगा। वहीं जेडीए राजस्व विभाग ने खातेदारी निरस्त करने के लिए भी पत्र लिखेगा। जोन बढ़कर 27 हुए, प्रवर्तन अधिकारी 8 ही; कोटोकी ने बताया कि अब जेडीए रीजन बढ़ने के साथ ही जोनों की संख्या भी 27 हो गई है, लेकिन प्रवर्तन अधिकारी केवल 8 ही हैं। निगरानी के लिए और अधिकारी चाहिए। जेडीए में प्रवर्तन अधिकारियों की संख्या बढ़ाने को लेकर पत्र लिखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *