गुजरात में नगरपालिका-पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान:जूनागढ़ मनपा और 66 नगर पालिकाओं के लिए 16 फरवरी को मतदान, 18 फरवरी को गिनती

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनावों का ऐलान हो गया है। गुजरात राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में जूनागढ़ नगर निगम और राज्य की 66 नगर निगमों में चुनावों का ऐलान किया। आयोग ने जूनागढ़ नगर निगम और 66 नगर पालिका चुनावों का ऐलान किया। आयोग के अनुसार इसके लिए 16 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और चुनाव परिणाम 18 फरवरी को आएंगे। तीन पंचायतों में भी होंगे चुनाव
जूनागढ़ नगर निगम और 66 नगर पालिकाओं में धनेरा नगर पालिका को चुनाव कार्यक्रम से बाहर रखा गया है। आयोग ने ग्राम पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं की है। ऐसे में राज्य की 2178 सीटों पर मतदान होगा। नामांकन 1 फरवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव क्षेत्रों में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। चुनाव आयोग ने जिन तीन तहसील पंचायत के चुनावों का ऐलान किया है। उनमें कठलाल, कपड़वंज और गांधीनगर शामिल हैं। सरदार पटेल के जन्मस्थान करमसद और आणंद महानगर पालिका में चुनाव नहीं होगा। इसके अलावा थराद, ईडर, धानेरा, वीजापुर में नए सीमांकन के चलते चुनावों का ऐलान नहीं किया गया है। तालुका पंचायत की 91 सीटों पर उपचुनाव
आम चुनावों के साथ-साथ उन नगर पालिकाओं और पंचायतों में भी उपचुनाव की घोषणा की गई है जहां सीटें खाली हो गई हैं। जिसमें तीन नगर निगमों की तीन सीटों, नगर निगम की 21 रिक्त सीटों, जिला पंचायत की 9 सीटों और तालुका पंचायत की 91 सीटों पर उपचुनाव होंगे। इन सभी सीटों पर भी 16 फरवरी को मतदान और 18 फरवरी को मतगणना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *