डोसा दुकान में ग्राहक नहीं आए..पड़ोसी गुपचुप दुकानदार को पीटा:कोरबा में ग्वालियर से आए युवक से मारपीट, हाथ तोड़ा; ग्राहक घटने से था नाराज

कोरबा में व्यापारिक ईर्ष्या के चलते एक पानीपूरी विक्रेता की जमकर पिटाई कर दी गई। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से कोरबा के रामपुर क्षेत्र में आकर बसे 26 वर्षीय सानू प्रजापति अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर पानीपूरी का ठेला लगाते हैं। पिछले 6 महीने से वहां रह रहे सानू की दुकान में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी, जिससे पास में दोसा की दुकान चलाने वाले पोखराम पटेल का व्यवसाय प्रभावित होने लगा। इसी बात से नाराज पोखराम ने न केवल सानू को कई बार धमकी दी, बल्कि अन्य ग्रामीणों से भी धमकियां दिलवाईं। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि पोखराम ने सानू की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। घायल सानू को तत्काल मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने घायल सानू का बयान दर्ज कर लिया है। सानू ने बताया कि बढ़ते ग्राहकों से पोखराम नाराज था। इसके अलावा, बाहरी व्यक्ति होने के कारण भी कुछ स्थानीय लोग उनसे नाराज थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *