झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने सौंपा 22 सूत्री मांग पत्र:आउटसोर्सिंग कंपनी कर रही मजदूरों का आर्थिक शोषण, 15 दिन में आंदोलन की चेतावनी

झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित बरका सयाल प्रक्षेत्र की सयाल डी परियोजना में कार्यरत मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यूनियन ने क्षेत्र के महाप्रबंधक को 22 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। यूनियन का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी के तहत काम कर रहे मजदूरों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। साथ ही कोयला खनन के दौरान नियमों का उल्लंघन और पर्यावरण मानकों की अनदेखी की जा रही है। क्षेत्र में धूल-मिट्टी की समस्या गंभीर है, जो आसपास के रहवासी क्षेत्र को भी प्रभावित कर रही है। यूनियन ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थन की भी घोषणा की गई है। यूनियन का कहना है कि केवल कोयला उत्पादन ही नहीं, बल्कि श्रमिकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। प्रमुख मांगों में शामिल हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *