लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, तमिलनाडु-महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से जुड़े तार

धनबाद साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोन के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक रोड स्थित नंदलोक अपार्टमेंट से 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपार्टमेंट के कमरा नंबर 303 को अपना ठिकाना बनाकर ऑनलाइन लोन की पेशकश कर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। साइबर पुलिस ने प्रतिबिंब एप के जरिए अपराधियों का पता लगाया और छापेमारी कर उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। ठगी से संबंधित जानकारियों से भरी डायरी बरामद पकड़े गए अपराधियों में तीन तमिलनाडु से, एक महाराष्ट्र से, एक धनबाद के झरिया से और एक सिंदरी का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक दर्जन मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और ठगी से संबंधित जानकारियों से भरी डायरी बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए अपराधी लोन दिलाने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाते और उनसे मोटी रकम वसूलते थे। फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा की गई ठगी के मामलों की जानकारी जुटाने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *