भजनलाल सरकार के मंत्रियों ने आज कांग्रेस और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार किया। मंत्री केके विश्नोई ने कहा- जिस तरह गजनी फिल्म का किरदार शॉर्ट टर्म मैमोरी लोस था। उसी तरह से उपचुनाव में मिली वोटो की चोट से डोटासरा भी गजनी अंकल बन गए हैं। डोटासरा 13 महीने पहले का ही इतिहास भूल गए हैं कि प्रदेश में उनकी सरकार थी। किस तरह से वो सरकार चला रहे थे। मेरा गजनी अंकल को सुझाव है कि सोच समझकर बयानबाजी करे। हमारे विकास पुरुष सीएम भजनलाल शर्मा पर अर्नगल टिप्पणियां करने से कोई फायदा नहीं हैं। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद बीजेपी और सरकार पर लगातार बना हुआ है। इसी वजह से उप चुनाव में भी सात में से पांच सीटें बीजेपी ने जीती हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अनर्गल टिप्पणियों की होड़ से बचना चाहिए। विपक्ष में कुछ न कुछ बोलकर काम चलाने का जो सिलसिला चला रखा है, यह ठीक आदत नहीं है। कांग्रेसी पहले नोटों की गड्डियां ले जाते थे, अब पत्नी झगड़ती है भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कहा- कांग्रेसी पहले रोज घर जाते थे तो नोटों की थैलियां ले जाते थे। अब इनकी पत्नी झगड़ा करती है। कहती है कि पहले जो नोट आते थे, अब वो कहां है। अब भी तो लाओ। यह टेंशन में रहते हैं। इसलिए टेंशन मुक्त रहने के लिए इस तरह के ओछे हथकंठे अपनाते हैं। दिलावर ने कहा- इनके मिलने वालों ने पेपर लीक में करोड़ों खाए हैं। कितने छात्रों का भविष्य अंधकार में किया है, कितनी लूटपाट की है। अब बिल्ली हज करने को जा रही है। कांग्रेस सरकार में जो साइबर चोर और डकैत थे। वे अब लगातार जेलों में जा रहे हैं। टीकाराम जूली आजकल अपने जिंदा रहने का सबूत देते हैं उन्होंने कहा- प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली आजकल अपने जिंदा रहने का सबूत देते हैं। उन्हें पता नहीं रहता वह क्या बोलते हैं, अनाप-शनाप बयान देते हैं। उनकी आदत बन गई है कि बोलो और भाग जाओ। पहले कांग्रेस के राज में सौ बार झूठ बोलने से जनता उसे सच मान लेती थी। लेकिन अब यह पुराने जमाने की बात हो गई है। अब राजस्थान की जनता समझदार हो गई है। सोच समझकर निर्णय करती है। इसलिए उपचुनाव में इनकी 7 में से एक सीट आई हैं।


