आरके हॉस्पिटल में मरीजों के लिए बढ़ेगी सुविधाएं:मिशन सहभागिता में 93 लाख का मिला सहयोग

​​​​राजसमंद कलेक्टर बालमुकुंद असावा की ओर से शुरू किए गए अभियान मिशन सहभागिता को लेकर सकारात्मक परिणाम आने लगे है। अभियान के तहत भामाशाहों व संस्थाओं ने आगे आकर जनहित के कार्यों को लेकर आर्थिक सहयोग किया है।
इसके तहत आरके जिला हॉस्पिटल के लिए 93 लाख रूपए के उपकरणों का सहयोग मिला। जिससे अब हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ओर अधिक सुविधा मिलेंगी। जिले में प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर भामाशाहों एवं विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से जनहित के कार्य करवाए जा रहे हैं। अभियान की शुरुआत में आरके जिला हॉस्पिटल के लिए जिले की संस्थाओं से कुल 93 लाख रुपए के उपकरणों का सहयोग मिला है।
अभियान के तहत जनहित के कार्यों में हॉस्पिटल स्कूल में सुविधाओं का विस्तार, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, राजकीय कार्यालयों में अति आवश्यक संसाधन, सार्वजनिक शौचालयों में सुधार, चौराहों का सौंदर्यीकरण, बस स्टैंड को शामिल किया गया है। पीएमओ डॉ. रमेश रजक ने बताया है कि जिला हॉस्पिटल में नवनिर्मित आईसीयू में मशीनों और उपकरणों की जरूरत थी। जिसमें इमयूनोअसाय सिस्टम और फुली ऑटो बायो केमिस्ट्री एनालाइजर, ऑटोलोडर हेमेटोलॉजी एनालाइजर आवश्यक था। उन्होंने बताया कि मिशन सहभागिता के तहत एचडीएफसी बैंक, राजसमंद की ओर से नवनिर्मित आईसीयू में 55 लाख रुपए की लागत से मशीनरी और उपकरण में आईसीयू बेड, मल्टी पैरा मॉनिटर, एबीजी मशीन, इसीजी मशीन, बेड साइड लॉकर, आईवी स्टैंड उपलब्ध करवा करवाए गए हैं। ऐसे ही स्थानीय न्यू भारत विकास संस्थान ने 8 लाख की लागत से इमयूनोअसाय सिस्टम और 12 लाख रुपए की लागत से फुली ऑटो बायो केमिस्ट्री एनालाइजर मशीन उपलब्ध कराई है। वहीं अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ राजनगर ने भी आगे आकर प्रयोगशाला के लिए 18 लाख रुपए की लागत से एक सीबीसी मशीन तथा एक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन देने की सहमति दी गई थी। इसमें बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन प्राप्त हो गई है तथा सीबीसी मशीन शीघ्र प्राप्त होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *