पत्नी की हत्या कर जलाया था शव:पति ने गृह क्लेश के चलते चाकू से की वारदात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धौलपुर जिले की मनियां थाना पुलिस ने 12 जनवरी को महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले का खुलासा किया हैं। जिस मामले में पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसी के पति को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ने चाकू मार कर महिला की हत्या की थी। कार्रवाई को लेकर मनियां थाना प्रभारी राम नरेश मीणा ने बताया कि 12 जनवरी को कासगंज गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने की जानकारी मिली थी। जिसके शव को ससुराल पक्ष द्वारा जला दिया गया था। मामले में एफएसएल टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य भी जुटाए थे। थाना प्रभारी बताया कि महिला मंतेश की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पीहर पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिस मामले में कांस्टेबल लोकेश कुमार की अहम भूमिका की वजह से हत्या के आरोप में मृतक महिला के पति देवेंद्र उर्फ देवू को गिरफ्तार कर लिया हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने गृह क्लेश के चलते अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसके शव का गुपचुप दाह संस्कार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिनौता कट के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *