प्रतापगढ़ पुलिस ने 8 साल से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया-रठांजना थाने में 2017 में दर्ज NDPS के मामले में वांछित आरोपी नेहरूराम उर्फ प्रेमाराम (65) को गिरफ्तार किया है। आरोपी जोधपुर जिले के चामू थाना क्षेत्र के ठाडिया गांव का रहने वाला है। फरार चल रहे इस आरोपी पर एसपी ने 1 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। थानाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आसूचना संकलन के बाद जोधपुर में छापेमारी की। टीम ने भेष बदलकर अभियान को अंजाम दिया और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।


