हिमाचल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल के माध्यम से मिली, पुलिस जांच में जुटी, पहले भी तीन बार मिल चुकी

हिमाचल हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी हाईकोर्ट की ईमेल पर प्राप्त हुई है। इसके बाद पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस की अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अभी सैनिटाइजेशन व तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले भी हाईकोर्ट को तीन बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हर बार जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसलिए, कोर्ट में सभी बैंच जारी है। मगर पुलिस जांच कर रही है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे है..।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *