रामगढ़ में तेज रफ्तार बाइक ने ली जान:बीच सड़क लंबे समय तक पड़ा रहा घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, मृत घोषित

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के दुलमी में हुए सड़क हादसे में जामसिंघ निवासी रमेश चौधरी की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल रमेश चौधरी को सड़क पर पड़ा पाया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रमेश चौधरी को तत्काल सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कार्रवाई की मांग मृतक रमेश चौधरी अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार बाइक सवार की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि दुलमी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस नियंत्रण नहीं है। उन्होंने पुलिस से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतने और पीड़ित परिवार को उचित सहायता दिलाने की मांग भी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *