CM की वीडियो पर भाजपा का प्रतिक्रम:भाजपा ने की मुख्यमंत्री पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग, CBI करे जांच, इस्तीफा दें मुख्यमंत्री

श्री अकाल तख्त साहिब पर पेशी से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर CM की वीडियो वायरल होने पर भाजपा का यह पहला प्रतिक्रम आया है। भाजपा के सिख नेता इकबाल सिंह लालपुरा समेत विनीत जोशी, प्रितपाल सिंह बालियावाल आदि ने पत्रकारवार्ता के दौरान यह मांग उठाई है। इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि एक वीडियो में मुख्यमंत्री गुरु साहिबान की फोटो पर शराब के छींटे मारते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि इससे बड़ा निरादर गुरू साहिबान का और कुछ नहीं हो सकता है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब को सवाल करना भी गलत है। CM द्वारा पेशी को लाइव टेलीकास्ट किए जाने के बारे लालपुरा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब से कभी कोई सवाल नहीं किया जा सकता है। इकबाल सिंह लालपुरा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली विधानसभा में आप की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की तरफ से भी सिख गुरूयों का अपमान किया गया है। जिसे भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। दोनों ही मामलों पर आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडरशिप के साथ साथ पार्टी के सिख चेहरों कुलतार सिंह संधवां, गुरमीत सिंह खुड्डियां समेत दूसरे नेताओं को अपना स्टेंड स्पष्ट करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *