लायंस क्लब ने टीबी मरीजों को बांटा आहार किट

कोरबा | बुधवार को लायंस क्लब बालको परिवार द्वारा कलेक्टोरेट सभागार में टीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। यह वितरण कलेक्टर कोरबा व सीएचएमओ कोरबा, लायंस क्लब बालको परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया। कलेक्टर ने टीबी मरीजों को बीमारी से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा समय पर दवा लेने एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने से इस रोग से पूर्णतः स्वस्थ होने के विषय में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने समाज सेवा के प्रत्येक कार्य में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस सेवा कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमजेएफ लायन विक्रम अग्रवाल का लायंस क्लब बालको परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *