राठौर समाज ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

बिलासपुर| क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति द्वारा राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौड़ बाल उद्यान एवं सामुदायिक भवन, राजकिशोर नगर में मासिक बैठक एवं नववर्ष मिलन समारोह किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से की गई। इसमें सभी के सुख, समृद्धि और समाज की उन्नति की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर समाज की एकता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। समारोह के दौरान संस्था की वरिष्ठ संरक्षक सुमित्रा रामसागर राठौर, उपाध्यक्ष नवनीत सिंह राठौड़ का जन्मदिवस मनाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *