धौलपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, काम पर जाते समय हादसा

धौलपुर में गुरुवार सुबह मनियां थाना क्षेत्र के बड़ा पूरा गांव के पास एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। मृतक की पहचान कुवर सिजरौली निवासी सतीश पुत्र छीतररिया कुशवाह के रूप में हुई है। सतीश दिहौली थाना क्षेत्र में एक डेयरी प्लॉट पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह गुरुवार सुबह रोजाना की तरह बाइक से काम पर जा रहा था। बड़ा पूरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *