SMS अस्पताल में छठी मंजिल से कूदा मरीज:खून फैला, मांस के टुकड़े बिखरे; पिता बोले-बिना बोले वार्ड के बाहर गया और छलांग लगा दी

जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग (एसएसबी) में एक युवक ने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक सीधे नीचे पोर्च में आकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग उसे पास ही में स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां उसे डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक नेफ्रोलॉजी विभाग में इलाज के लिए भर्ती था। जानकारी के अनुसार, मृतक हंसराज जाट (35) का कुछ समय पहले किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। ट्रांसप्लांट के बाद उन्हें कुछ दिक्कतें थीं, जिसके लिए वे अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार सुबह अचानक वह बिल्डिंग की रेलिंग के पास पहुंचा और नीचे कूद गया। पोर्च में आकर गिरा, मचा हड़कंप
मरीज नीचे पोर्च में आकर गिरा। इस हुई इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि उस समय पोर्च खाली ​था। युवक के गिरने के बाद पोर्च में चारों तरफ खून ही खून फैल गया। वहीं शरीर फटने से जगह-जगह मांस के टुकड़े फैल गए। इस पोर्च में ही डॉक्टर के चेंबर बने हैं और उसमें ही बिलिंग काउंटर बना है। घटना के समय बेटे के साथ वार्ड में थे पिता
पिता गोगाराम जाट ने बताया- बेटे को मैंने ही किडनी दी थी। ट्रांसप्लांट में करीब 10 से 12 लाख रुपए खर्च आया था। कुछ दिनों से किडनी में फिर प्रॉब्लम आई तो अस्पताल में एडमिट करवाया था। 1 दिन पहले अहमदाबाद और दिल्ली से डॉक्टर इस मामले को देखने के लिए आए थे। घटना के दौरान मैं बेटे के साथ वार्ड में ही था। मैंने उसको चाय पिलाई थी। कुछ देर बाद वह बिना बोले वार्ड के बाहर गया और छलांग लगा दी। हंसराज 22 गोदाम में स्थित एमजीएफ मॉल में नौकरी करता था। उसके 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दिक्कतें हुई, इसलिए भर्ती था
सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग के अधीक्षक नचिकेत व्यास ने बताया- मरीज हंसराज जाट छठी मंजिल से कूद गया। मरीज टोंक जिले का रहने वाला था और किडनी ट्रांसप्लांट का मरीज था। उनका सफल ट्रांसप्लांट हुआ था। ट्रांसप्लांट के बाद उन्हें कुछ दिक्कतें थीं, जिसके लिए वे अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर धनंजय ने कहा- हंसराज का लगभग 2 महीने पहले सफल ट्रांसप्लांट हुआ था। करीब 1 महीने तक उनकी किडनी बिल्कुल ठीक काम कर रही थी। कुछ दिक्कतें होने पर पिछले कुछ दिन से वो अस्पताल में भर्ती था। उनके व्यवहार में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं देखा गया था। अस्पताल में सुसाइड की ये खबर भी पढ़ें दौसा हॉस्पिटल के सर्जिकल वार्ड में युवक ने किया सुसाइड:फीमेल टॉयलेट में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस दौसा जिला हॉस्पिटल के सर्जिकल वार्ड में सुसाइड कर कर लिया। गुरुवार सुबह टॉयलेट में रुमाल के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर अस्पताल चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पहुंची। टॉयलेट को सीज कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *