अलवर में दोस्तों ने ही दोस्त से लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोस्त को गांव बुलाकर चाकू मारा और रुपए लूट लिए। घायल को भिवाड़ी से बुधवार रात को अलवर रेफर किया गया। घटना भिवाड़ी के सांथलका गांव की है। सांथलका गांव के रहने वाले युवक समीर खान ने बताया कि वह भिवाड़ी में आशीर्वाद फैक्ट्री में काम करता है। उसके दोस्त राहुल बैंसला और मोहित कुमार ने फोन कर उसे गांव में बुलाया था। गांव पहुंचने पर दोनों दोस्तों ने उससे रुपए छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू मार दिया और रुपए लेकर भाग गए। वह खुद लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल पहुंचा। परिवार के आने पर उसे अलवर रेफर किया गया। मामले में भिवाड़ी पुलिस को शिकायत दी है।


