छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 युवकों की मौत हो गई। युवक प्लांट में काम करने वाले मजदूर थे और घटना के बाद मामले की सूचना पर संबंधित पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। जहां युपी के कुशीनगर का रहने वाला अखिलेश सिंह 27 साल पुसौर ब्लाॅक क्षेत्र में किसी प्लांट में काम करता था। जहां गुरूवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे वह अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर चंद्रपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था। तभी बड़े भंडार के पास अचानक वह बाइक से गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और उसका सिर व शरीर का अन्य हिस्सा कुचला गया। जिससे मौके पर अखिलेश की मौत हो गई। वहीं उसके साथी को कोई चोट नहीं आया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुसौर पुलिस को दी गई। पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया जा रहा है। वहीं मामले में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गेरवानी रोड पर 2 युवकों की मौत
दूसरा मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। दोपहर साढ़े 12 बजे गेरवानी रोड पर नलव प्लांट से पहले हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार दो युवक गेरवानी से पूंजीपथरा की ओर जा रहे थे। तभी गेरवानी रोड पर नलवा प्लांट से पहले उनके द्वारा एक डंपर को ओवरटेक कर आगे बढ़ रहे थे। तभी अचानक सामने से कोई वाहन के आने से वे डंपर की चपेट में आ गए और उसके पहियों के नीचे दबने से दोनों युवकों की मौत हो गई। युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि युवक संभवतः औरंगाबाद के रहने वाले हैं और किसी प्लांट में काम करते थे। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कर रही है।


