बरनाला में आंगनवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष से ₹60,000 लूटे:दो अंगूठियां में लूटी, बाइकसवार लूटेरों ने की वारदात, छीनाझपटी में महिला का हाथ टूटा

बरनाला के कस्बा शैहना में आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष रूपिंदर कौर बावा से मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने 60,000 रुपए नकद और दो अंगूठियां लूट लीं। इस दौरान हुई हाथापाई में महिला नेता की कलाई टूट गई। रूपिंदर कौर बावा ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह ड्यूटी से लौट रही थीं। शैहना में हनुमान चौक के पास ऑटो रिक्शा से उतरते ही एक मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने उनके हाथ से बैग छीन लिया। बैग में 60,000 रुपए नकद और दो सोने की अंगूठियां थीं। लुटेरे नकद और अंगूठियां लेकर फरार हो गए। इस दौरान हुई खींचतान में रूपिंदर बावा सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके चेहरे और सिर पर चोटें आईं और उनकी कलाई टूट गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कलाई पर प्लास्टर चढ़ाया गया। शैहना कस्बे के समाजसेवी संगठनों और कर्मचारी यूनियनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। रूपिंदर बावा ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के निर्देश पर वे महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करती हैं, लेकिन वे खुद सुरक्षित नहीं हैं। घटना की सूचना शैहना पुलिस स्टेशन को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *