नेपानगर में ‘घंटा मंत्री इस्तीफा दो’ के लगे नारे:कांग्रेस ने बीजेपी दफ्तर के सामने गंदे पानी की बोतलें रखी, बेशर्म के पौधे लगाए

बुरहानपुर। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से हुई मौतों के विरोध में गुरुवार दोपहर नेपानगर में युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता अंबेडकर चौराहा से रैली निकालकर मातापुर बाजार स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी दफ्तर के सामने डिवाइडर में ‘बेशर्म’ के पौधे लगाए। उन्होंने दफ्तर के बाहर गंदे पानी से भरी बोतलें भी रखीं। इस दौरान एक कार्यकर्ता घंटा बजाता रहा और ‘घंटा मंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए गए। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र महाजन ने कहा कि यह प्रदर्शन आम जनता के प्रति भाजपा सरकार के कर्तव्य से दूर भागने के विरोध में है। दूषित जल से 20 से ज्यादा मौतों का आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर में दूषित पानी से 20 से अधिक मौतें हुई हैं, लेकिन सरकार आंकड़ों को दबा रही है। युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मसाने ने बताया कि इंदौर को देश में सात बार स्वच्छता पुरस्कार मिल चुका है, फिर भी वहां मौतों के आंकड़े छिपाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘बेशर्म’ हो चुकी है, इसलिए प्रतीकात्मक रूप से बेशर्म के पौधे लगाए गए हैं। ‘बेशर्म सरकार’ के खिलाफ प्रदर्शन मसाने ने नेपानगर और बुरहानपुर में भी गंदे पानी की समस्या का जिक्र करते हुए व्यवस्था सुधारने और इंदौर के मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता देने की मांग की। ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली ने कहा कि युवक कांग्रेस ने ‘बेशर्म सरकार’ के नाम पर प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का प्रयास किया है। विधानसभा अध्यक्ष आकाश राठौड़ ने बताया कि इंदौर के मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सोहन सैनी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस सहित अन्य कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *