सीकर के दादिया पुलिस थाने में संगठित अपराध की धाराओं में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा और उसके दोनों साथी शुभकरण,पंकज की रिमांड अवधि 2 दिन बढ़ा दी गई है। बुधवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया था। आज दोबारा तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। बता दें कि कटेवा गैंग झुंझुनूं में हुई गैंगवार में भी शामिल थी। श्रवण भादवासी गैंग और रविंद्र कटेवा गैंग के बीच 24 बीघा जमीन को लेकर 12 दिसंबर 2025 को गोठड़ा थाना इलाके में गैंगवार हुई थी। इसमें कटेवा गैंग का सुनील और भादवासी गैंग का शूटर कृष्णकांत उर्फ गोलू मारा गया था। गैंगवार के बाद सीकर पुलिस ने रविंद्र कटेवा और उसकी गैंग से जुड़े करीब 10 लोगों पर संगठित अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। कटेवा गैंग के रविंद्र कटेवा, पंकज और शुभकरण को मंगलवार को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके सीकर के दादिया पुलिस थाने पर लाया गया था। दादिया थाना SHO बुद्धि प्रसाद ने बताया कि पुलिस कटेवा गैंग की सीकर में बनाई गई अवैध प्रॉपर्टी और गैंग से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड और लिया गया है। गैंगवार से जुड़ी यह खबरें भी पढ़िए : करोड़ों की जमीन के कारण हुई गैंगवार और 2 मौत:झुंझुनूं में भागते गैंगस्टर की हत्या हुई या उसने खुद को गोली मारी? जानें- क्या है विवाद झुंझुनूं में हुई गैंगवार को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी जड़ करोड़ों रुपए की जमीन का विवाद है। हालांकि, पुलिस ने अब तक कोई कारण नहीं बताया है। जानकारी के अनुसार जिस रविंद्र कटेवा पर शुक्रवार को हमला हुआ था, वो इनामी गैंगस्टर है। उसे पहले भी पुलिस ने पकड़ा था और वो जमानत पर बाहर था। दोनों गैंग पहले भी एक-दूसरे पर हमला कर चुके हैं।(पूरी खबर पढ़ें) गैंगवार में बची गैंगस्टर की जान,ऑनलाइन ठगी का रहा मास्टरमाइंड:रिश्तेदारों-दोस्तों के अकाउंट में ट्रांसफर करता था पैसे, फिर खरीदता था जमीन राजस्थान के झुंझुनूं में हुई गैंगवार गैंगस्टर रविंद्र कटेवा को मारने के लिए की गई थी। उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया। रविंद्र कटेवा शेखावाटी में जमीनों पर जबरन कब्जा, मारपीट, जानलेवा हमला जैसी वारदातों से जुड़ा हुआ है।(पूरी खबर पढ़ें)


