खैरथल में स्वामी ध्यानगिरी महाराज की 34वीं बरसी महोत्सव को लेकर तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। आनंद नगर कॉलोनी स्थित गुरु मंगलगिरी सन्यास आश्रम (शिवालय) में स्वामी गोविंदगिरी महाराज के सानिध्य में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बरसी महोत्सव और रक्तदान शिविर की रूपरेखा तय की गई। बैठक के दौरान आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रमों को सुचारु और श्रद्धापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां सेवादारों को सौंपी गईं। आश्रम प्रशासन और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य और अनुशासित बनाने पर जोर दिया। 13 और 14 जनवरी को होगा दो दिवसीय बरसी महोत्सव पूज्य सिंधी पंचायत अलवर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने बताया कि स्वामी ध्यानगिरी महाराज की 34वीं बरसी का दो दिवसीय महोत्सव 13 और 14 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन होगा। 11 जनवरी को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर बरसी महोत्सव से पूर्व 11 जनवरी, रविवार को गुरु मंगलगिरी सन्यास आश्रम परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार, रक्तदान शिविर का उद्देश्य मानव सेवा और समाज में जागरूकता बढ़ाना है। पहले दिन प्रभात फेरी से होगी महोत्सव की शुरुआत 13 जनवरी, मंगलवार को प्रातः 5:15 बजे आश्रम से आनंद नगर कॉलोनी के प्रमुख मार्गों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद प्रातः 11:15 बजे ध्वजारोहण होगा। सायं 6 बजे आरती और सायं 7 बजे सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन हवन-यज्ञ, भंडारा और बहराणा साहिब 14 जनवरी, बुधवार को प्रातः 8 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे विशाल आम भंडारा होगा, जबकि 12:30 बजे बहराणा साहिब का आयोजन रखा गया है। सायं 6 बजे महाआरती और सायं 7 बजे पल्लव पाकर के साथ बरसी महोत्सव संपन्न होगा। बैठक में समाजसेवी लालचंद रोघा, पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा, गोपालदास पेशवानी, मुखी वासदेव दासवानी, मुखी टीकमदास मुरजानी, सेवक लालवानी, विजय बच्चानी, अर्जुन असरानी, अर्जुनदास बाबानी, टीकामदास चंदनानी, नत्थूमल रामलानी, दीपचंद लोढ़ा, नारायण निहलानी, श्याम मंघनानी, जाजन मुलानी, मुरलीधर तीर्थनी, घनश्यामदास भारती, राजकुमार दादवानी, विष्णुमल गनवानी, पूरण केवलानी, प्रेम प्रदनानी, मुरलीधर मनवानी, लक्ष्मण कटारिया, तुलसीदास भूरानी, नामदेव रामानी, पीकू लालवानी, विक्की कटारिया, आकाश चेतवानी, बबन गुरनानी, राजू गनवानी, ईश्वर माखीजा, नानकराम मंघवानी, हरीश भगतानी, कैलाश निहलानी सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे।


