बाड़मेर जूना किराडू चोरी का खुलासा, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार:आभूषण किए बरामद, एक आरोपी पाली से किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बाड़मेर कोतवाली पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो चोरों सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक माह पहले जूना किराडू मकान में सोने-चांदी के आभूषण और रुपए चुरा कर फरार हो थे। पुलिस के अनुसार बाड़मेर शहर जूना किराडू मार्ग निवासी नरेश कुमार पुत्र रतनलाल ने 4 दिसंबर 2025 को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया- रहवासीय मकान में चोरों ने ताले तोड़कर सोने, चांदी के आभूषण व रोकड़ रुपए चुरा कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- कोतवाली के थानाधिकारी मनोज कुमार और डीएसटी टीम के प्रभारी आदेश कुमार के नेतृत्व में टीमें बनाई गई। टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर बाड़मेर शहर, सिरीयारी,मारवाड़ जक्शन जोधपुर समेत संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। टीम ने अणदनाथ पुत्र मोहननाथ निवासी राणावास सुगनों की ढाणी सिरीयारी पाली हाल पीजी कॉलेज के पास बाड़मेर,दिनेश नाथ पुत्र सरदारनाथ निवासी राणावास सुगनों की ढाणी सिरीयारी जिला पाली हाल रेलवे ग्राउंड गांधीनगर बाड़मेर को गिरफ्तार किया। आभूषण खरीदार गिरफ्तार मामले में चुराए आभूषण बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपी की चूचना के अनुसार राणावास पुलिसाना सिरीयारी पाली से चोरी के चांदी जैसी धातुनुमा दो सिक्केनुमान बिस्कुट बरामद किया। साथ ही खरीदार जगदीश प्रसाद पुत्र पुर्णमल निवासी कुम्हारों का वास राणीवास को गिरफ्तार किया। सोने जैसी एक अंगूठी बरामद की गई है। घटना में उपयोग में ली गई बाइक को बरामद किया गया। माल बरामदगी और अन्य चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *