भगतसिंह के भानजे बोले- इतिहास को गहराई से समझें:देश की एकता और भाईचारे पर दिया जोर

शाजापुर में गुरुवार को शहीद भगत सिंह के भानजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने देश की वर्तमान स्थिति पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। ईदगाह रोड स्थित अंजुमन कमेटी के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आजादी का असली मतलब सिर्फ राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि विचारों और संस्कृति की आजादी भी है। प्रोफेसर सिंह ने भगत सिंह के संदेश को याद करते हुए कहा कि आज देश में एकता और भाईचारे की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जाति, धर्म और पंथ से ऊपर उठकर आपसी प्रेम ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के इतिहास को गहराई से समझें। जलियांवाला बाग हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीयों की एकता से अंग्रेज घबराए हुए थे। यही कारण था कि जनरल डायर ने नरसंहार का रास्ता चुना, लेकिन इसका उल्टा असर हुआ और सभी धर्मों के लोग आजादी की लड़ाई में और मजबूती से जुट गए। कार्यक्रम में अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी, काजी एहसान उल्ला और नायब काजी रेहमत उल्ला समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *