राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार सुबह 9:30 बजे पूंछरी का लौठा पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले मुकुट मुखारविंद में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ राज्य गृहमंत्री जवाहर सिंह बेठम, स्थानीय विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह, कामा विधायक नोक्षम चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। आज मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के लिए रवाना हो गए।


