IPL की तर्ज पर पाली में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता:खिलाड़ियों का किया ऑक्शन, सबसे महंगें चिराग पारख 56 हजार, दिलीप चौधरी 54 हजार पॉइंट में बिके

IPL की तर्ज पर पाली में भी डिस्ट्रिक्ट क्लब की ओर से नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 26 दिसम्बर तक डिस्ट्रिक्ट क्लब परिसर में करवाया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार शाम को क्लब परिसर में आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोलियां लगाई गई। एक टीम में 9 खिलाड़ी खरीदने के लिए 1 लाख पॉइंट दिए गए। ऑक्शन के दौरान सबसे महंगे चिराग पारख बिके। उन्हें 56 हजार पॉइंट में खरीदा गया। दूसरे सबसे महेंगे खिलाड़ी दिलीप चौधरी रहे। उन्हें 54 हजार पॉइंट में खरीदा गया। क्लब के सचिव पुनीत मुथा ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीम भाग ले रहीं हैं। खिलाडियों के लिए शनिवार को मालिकों ने प्लेयर्स को खरीद कर टीम में शामिल किया। खिलाडियों के ऑक्शन में महेन्द्र ललवानी, राकेश अखावत, नरेंद्र पारख, जितेन्द्र वैष्णव मूलचंद संखलेचा, वासुदेव शर्मा कमलेश सत्कार, राकेश लोढ़ा, फकीर मोहम्मद, विक्रम तलवार, मुकेश दायमा, निक्षित लोढ़ा, महिपाल शर्मा, शेर सिंह, जगदीश वासवानी, अनिल सत्कार, अभिषेक बिसावा, नीलेश संजय पारख, राहुल लुणीया, जितेंद्र वैष्णव, राकेश अखावत, राजेन्द्र कवाड, अभिषेक गोयल, किशोर महेश्वरी, निखिल बापना, संजय कवाड़ निदेशक विवेक मेहता, हर्ष लोढ़ा सुमित कवाड़ रिषी बोहरा, रिषभ तलेसरा नितिन चोपड़ा राजेश पाटनेचा ने भाग लिया। 16 टीमें लेगी हिस्सा
रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में एन एमटी स्टार्स, श्री नागेश्वर टेक्सटाइल मिल्स दीपक पोलीकम रोक्रस, नाकोड़ा चेम्मियन, पीपीएफ फमरीक्श, नाकोड़ा मार्बल्स, डीआरएस वोरोयस, विनायक चैलेंजर, सुपर टाईटन, सत्कार सफ्रकलस, जोली टेमिनटर, ओम होस्पीटल, दिलीप चौधरी टीम, राघव कंटेनर, तनु रोयल्स, वाइन ओ लिकर टीमें भाग लेगी। प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी होगी। 15 वर्ष की उम्र से ज्यादा के खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए है। टीम में क्लब सदस्य और उनके परिवार के मेंबर ही शामिल हो सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *