सवाई माधोपुर की सूरवाल थाना ने ट्रेन में पर्स से मोबाइल और रूपए चुराने के एक आरोपी को डिटेन किया है। जिसे बाद में जीआरपी पुलिस कोटा को सुपुर्द किया गया। सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि SP ममता गुप्ता के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ASP राम कुमार कस्वां व CO सिटी सवाई माधोपुर उदयसिंह मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम का गठन 6 माह से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए किया गया। टीम को 6 माह से फरार आरोपी के अपने घर पर होने की सूचना मुखबिर से मिली। जिस पर गठित टीम के हरिशंकर ASI ने मय पुलिस टीम दुब्बी बनास पहुंची। टीम ने थाना जीआरपी कोटा के 06 माह से लम्बित मामले में आरोपी सांवरा पुत्र रामपाल मीणा निवासी दुब्बी बनास थाना सूरवाल को डिटेन किया है। आरोपी ने ट्रेन से पैसेंजर के पर्स में रखे रुपए व मोबाइल चोरी किया था। इसी मामले में आरोपी 6 माह से फरार चल रहा था। जिसे सूरवाल पुलिस डिटेन कर जीआरपी पुलिस कोटा को सुपुर्द किया है। थानाधिकारी जय प्रकाश के अनुसार आगामी समय में भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार जारी रहेगी।


