सलूंबर जिले के नागरिकों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर एवं विषय विशेषज्ञों की संविदा (Contractual) आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया है। इस पहल के अंतर्गत 17 मेडिकल ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की अभिशंसा की गई है,जिससे जिला अस्पताल सहित परिधीय स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकीय सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सकेगा। नियमित भर्ती तक अंतरिम लेकिन प्रभावी व्यवस्था जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था नियमित भर्ती का विकल्प नहीं,बल्कि नियमित पदस्थापन होने तक एक व्यावहारिक और आवश्यक अंतरिम उपाय है। विशेष रूप से सलूंबर जैसे ग्रामीण एवं जनजातीय जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 6 जनवरी को हुए साक्षात्कार,56 में से 41अभ्यर्थी रहे उपस्थित कार्यालय अध्यक्ष के निर्देशानुसार दिनांक 6 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय,सलूंबर में साक्षात्कार आयोजित किए गए। कुल आवेदन 56 प्राप्त हुए, जिनमें फिजिकल रूप से उपस्थित अभ्यर्थी 41 थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 5 का साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मेरिट क्रमांक 1 से 17 तक के अभ्यर्थियों को मेडिकल ऑफिसर पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। चयन प्रक्रिया में योग्यता, अनुभव और सेवा की तत्परता को प्रमुख आधार बनाया गया। DMFT फंड से पारदर्शी नियुक्ति DMFT फंड के माध्यम से चिकित्सकों को अनुबंधित किए जाने से जिले के मरीजों को सीधे लाभ मिलेगा। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस पहल से होने वाले प्रमुख लाभ जिला अस्पताल व उपखंड स्तर पर डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी मरीजों को त्वरित उपचार मिलेगा। जिले से बाहर होने वाले अनावश्यक रेफरल में कमी आएगी।


