धौलपुर में 45वीं पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू:रेंज स्तरीय स्पर्धाओं में विभिन्न बटालियनों ने किया शानदार प्रदर्शन

धौलपुर में गुरुवार को छठी बटालियन आरएसी में 45वीं अन्तर बटालियन (रेंज स्तरीय) पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रेंज की विभिन्न बटालियनों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती में छठी बटालियन, जूडो में चतुर्थ बटालियन और योगा में बारहवीं बटालियन ने बेहतर प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में रिले 4×100 मीटर और 4×400 मीटर में छठी बटालियन और 10,000 मीटर दौड़ में महाराणा प्रताप बटालियन ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हॉकी के फाइनल मुकाबले में छठी बटालियन ने जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आयोजित प्रतियोगिताओं में कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती और जूडो (महिला एवं पुरुष वर्ग) के मुकाबले बटालियन परिसर, ब्रज अकादमी और रिजर्व पुलिस लाइन में संपन्न हुए। इसमें द्वितीय, चतुर्थ, छठी, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, चौदहवीं बटालियन आरएसी, हाड़ी रानी महिला बटालियन और महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी की टीमों ने हिस्सा लिया। विजयी खिलाड़ियों को डिप्टी कमाण्डेन्ट सुरेश सांखला, चिकित्साधिकारी परमेश चंद पाठक और अन्य अधिकारियों द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग के परिणामों में हाड़ी रानी महिला बटालियन ने हैंडबॉल सेमीफाइनल और वॉलीबॉल फाइनल में जीत हासिल की। खो-खो सेमीफाइनल और फाइनल में चतुर्थ बटालियन विजयी रही। पुरुष वर्ग में द्वितीय बटालियन ने कबड्डी जीती, जबकि छठी बटालियन ने हैंडबॉल सेमीफाइनल और कबड्डी सेमीफाइनल में विजय प्राप्त की। खो-खो फाइनल चौदहवीं बटालियन ने जीता और वॉलीबॉल में आठवीं बटालियन विजयी रही। हैंडबॉल सेमीफाइनल में द्वितीय बटालियन ने जीत दर्ज की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *