रतनगढ़ पुलिस की दो स्पा सेंटरों पर कार्रवाई:8 युवतियों सहित 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर की थी छापेमारी

चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने गुरुवार शाम दो अलग-अलग स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए आठ युवतियों सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चल रहे स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गई। रतनगढ़ थाना के एसआई सुभाषचंद्र ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों पर अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसी आधार पर गुरुवार देर शाम दो अलग-अलग टीमों ने शहर के दो स्पा सेंटरों पर दबिश दी। डीएसपी इनसार अली के निर्देशन में इन टीमों ने नेशनल हाईवे 11 और नूवां रोड पर स्थित स्पा सेंटरों पर छापा मारा। यहां 25 से 35 वर्ष की आठ युवतियों सहित 13 लोग संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस की यह कार्रवाई गुरुवार देर शाम तक जारी रही। यह उल्लेखनीय है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य स्पा सेंटरों और होटल संचालकों में भी खलबली मच गई है। सब-इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र ने आगे बताया कि गिरफ्तार युवतियां दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, गाजियाबाद और राजस्थान से संबंधित हैं। वहीं, गिरफ्तार युवक हरियाणा और राजस्थान के निवासी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *