दिनदहाड़े युवक की तलवार से काटकर हत्या करने के आरोपी 6 भाइयों को का पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला। चचेरे भाइयों ने मिलकर मारपीट का बदला लेने के लिए स्कॉर्पियो से युवक का पीछा किया था। इसके बाद बोलेरो से उतरते ही उसकी तलवार मार-मार कर हत्या कर दी। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खमनोर में जुलूस निकाला। ऐसे में, 6 भाई लंगड़ाते हुए चलते नजर आए। तलवार से काटने वाले भाइयों का जुलूस राजसमंद के खमनोर थाना सर्कल के गांव गुड़ा में दिनदहाड़े युवक हिम्मत सिंह पुत्र प्रताप सिंह की तलवार से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार छह आरोपियों को बुधवार को कस्बे में पैदल घुमाया। थाना इंचार्ज नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों नाथूसिंह (35) पुत्र डालूसिंह खरवड़, प्रकाश सिंह (30) पुत्र भंवर सिंह खरवड़, हमेर सिंह (32) पुत्र डालूसिंह खरवड़, हिम्मत सिंह पुत्र घीसा सिंह खरवड़, किशन सिंह (27) पुत्र शंकर सिंह खरवड़ और कालूसिंह (26) पुत्र घीसा सिंह खरवड़, सभी निवासी पासून, को खमनोर कस्बे के विद्युत विभाग कार्यालय से बस स्टैंड तक लगभग एक किलोमीटर दूरी तक पैदल परेड कराई। बुलडोजर कार्रवाई की मांग पुलिस द्वारा मंगलवार देर रात सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी मृतक हिम्मत सिंह के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। परिजनों ने इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


