EO निशा लखानी,लिपिक रितिक,होमगार्ड संजय पर एसीबी में मामला दर्ज:होमगार्ड ने अधिकारियों के नाम से मांगे 2 लाख, ACB टीम ने रिश्वत की पुष्टि भी की,

अलवर नगर निगम की EO निशा लखानी व बाबू रितिक चौधरी और होमगार्ड कांस्टेबल संजय शर्मा के खिलाफ एसीबी अलवर में 2 लाख रिश्वत की मांग करने का मामला दर्ज हुआ है। जिसमें रिश्वत लेने की पीड़ित से दबाव बनाकर पहले एक लाख व बाद में रिश्वत की राशि डबल कर दो लाख की डिमांड करने वाले होमगार्ड कांस्टेबल संजय शर्मा की एसीबी की टीम ने पुष्टि भी कर ली लेकिन ट्रेप की कार्यवाही के समय संजय को कार्यवाही की भनक लग गई जिसके एसीबी अलवर ने निगम के अधिकारी व होमगार्ड के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में मामल दर्ज किया है। यह मामला परिवादी जगन कुमार, निवासी मोहल्ला खारवास, विजय मंदिर रोड़ के पास, अलवर द्वारा दर्ज कराया गया। एसीबी की ओर से कराई गई सत्यापन रिकॉर्डिंग में सामने आया कि परिवादी के पिता ने विजय मंदिर रोड स्थित एक प्लॉट, जिसे इकरारनामे के माध्यम से खरीदा गया था, उस पर कबाड़ का भंडारण कर रखा था। इस दौरान नगर निगम अलवर में कार्यरत होमगार्ड संजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचा और कबाड़ का भंडारण न हटाने की एवज में पहले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर आरोपी ने निगम की टीम को बुलाया जिसमें ईओ निशा लखानी व रितिक चौधरी होमगार्ड के साथ पहुंचा और ट्रैक्टर मंगवाकर प्लॉट से कबाड़ उठवा दिया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा परिवादी से संपर्क कर रिश्वत राशि को डबल करते हुए दो लाख रुपये की मांग की और यह राशि नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी निशा लखानी और लिपिक ऋतिक चौधरी के नाम से मांगी। आरोपी ने यह भी भरोसा दिलाया कि नगर निगम की ओर से कबाड़ हटाने के लिए जारी किया गया नोटिस वह निरस्त करवा देगा। परेशान होकर परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की शरण ली और स्पष्ट रूप से बताया कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता, बल्कि रिश्वत मांगने वालों को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि हो गई। परिवादी को एसीबी की ओर से 50 हजार रुपये असली नोट और डेढ़ लाख रुपये डमी नोट देकर भेजा गया। हालांकि रिश्वत लेते समय आरोपी को शक हो गया और उसने उस दिन राशि लेने से इनकार कर दिया। बाद में आरोपी संजय शर्मा ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए परिवादी के साथी को शक की बात भी कही।
हालांकि, एसीबी ने रिश्वत मांगने के पुख्ता सत्यापन के आधार पर होमगार्ड संजय शर्मा सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि हाल ही में होमगार्ड संजय शर्मा की ड्यूटी नगर निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षरों से लगाए जाने का मामला भी सामने आया था, जिसमें एक के बाद एक कई फर्जी आदेश होमगार्ड कमांडेंट को भेजे गए थे। जांच में ये सभी आदेश फर्जी पाए गए, लेकिन उस प्रकरण में अभी कार्रवाई लंबित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *