विदिशा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को नगर पालिक सीएमओ ने सड़कों से स्पीड ब्रेकर चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है।
पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार करीब 6 महीने पहले ओवर स्पीड को रोकने के लिए पीतलमील चौराहा, अहमदपुर चौराहा, दुर्गानगर चौराहा, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और विवेकानंद चौराहे जैसे व्यस्त और प्रमुख इलाकों में स्पीड ब्रेकर लगाए गए थे। इनकी लागत करीब 9 लाख रुपए आई थी। अब देखने में आया है कि चारों ने एक-एक कर कई स्थान के स्पीड ब्रेकर उखाड़कर चोरी कर लिए हैं। नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर बताया कि उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक आकलन में करीब 8 लाख रुपए के स्पीड ब्रेकर चोरी हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच में लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर हटने से सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हालांकि स्पीड ब्रेकर चोरी होने की घटना अब शहर में चर्चा का विषय बन गई है।


