8वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्‌टी:शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर ने 2 दिन बढ़ाई छुटि्टयां

डीग जिले में लगातार बढ़ रही शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 9 और 10 जनवरी की छुट्‌टी घोषित की है। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी। यह निर्णय मौसम विभाग के पूर्वानुमान और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की अनुशंसा पर लिया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को अत्यधिक ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्‌टी केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा। सभी विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी पूर्ववत उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यदि छुट्‌टी अवधि के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी किसी स्कूल में पाए जाते हैं, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस आदेश का पालन करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *