जालोर के बिजनेसमैन की लखनऊ में मिली न्यूड लाश:होटल के बाथरूम में नहाने गए थे; पत्नी का आधार कार्ड मिला, गर्लफ्रेंड फरार

जालोर के बिजनेसमैन की लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव सोमवार देर रात होटल के बाथरूम में न्यूड (नग्न) हालत में मिला। होटल में बिजनेसमैन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी थी, जो पुलिस को देख फरार हो गई। लखनऊ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है। नीलेश भंडारी (44) जालोर के लेटा गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात वे होटल के बाथरूम में नहा रहे थे, इसी दौरान गिरने से अचेत हो गए। पत्नी का आधार कार्ड देकर लिया था कमरा
लखनऊ पुलिस ने बताया- बिजनेसमैन नीलेश भंडारी 18 जनवरी को व्यापार के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे थे। वे मध्यप्रदेश निवासी गर्लफ्रेंड के साथ लखनऊ के होटल सैफरान पहुंचे थे। यहां पर कमरा नंबर 208 किराए पर लिया था। हालांकि पानी की समस्या होने पर उनका कमरा चेंज किया गया था। सोमवार को नीलेश का शव कमरा नंबर 302 के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला था। गर्लफ्रेंड ने होटल स्टाफ की मदद से नीलेश को अचेत हालत में लखनऊ के लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बिजनेसमैन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस हॉस्पिटल पहुंची तो गर्लफ्रेंड ने होटल से कुछ सामान लाने का बहाना बनाया। इसके बाद वह अपना हैंडबैग और डायरी लेकर वहां से भाग निकली। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, मौके से डिंपल नाम की महिला का आधार कार्ड मिला। डिंपल, नीलेश की पत्नी है। नीलेश ने पत्नी के आधार कार्ड से होटल में गर्लफ्रेंड की एंट्री कराई थी। पुलिस होटल के CCTV की DVR को कब्जे में लिया और महिला की तलाश शुरू की। रात में टहलकर आए थे, फिर नहाने गए थे
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात नीलेश अपनी गर्लफ्रेंड के साथ टहल कर होटल पहुंचे थे। इसके बाद नीलेश नहाने के लिए बाथरूम में चले गए। वहां वे लड़खड़ा कर गिर पड़े। गर्लफ्रेंड जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद होटल स्टाफ दौड़कर मौके पर पहुंचा। परिवार बेंगलुरु में, गांव में कोई नहीं
लेटा गांव के सरपंच शूजाराम ने बताया- नीलेश भंडारी के पिता बाबूलाल भंडारी गांव में जूना लेटा में प्रवेश पोल के पास रहते थे। नीलेश काफी साल पहले बेंगलुरु (कर्नाटक) चला गया था। वहां उसका मेडिकल का बिजनेस था। करीब 10 साल पहले बाबूलाल भंडारी और उनकी पत्नी का 7 दिन के अंतराल में निधन हो गया था। माता-पिता की मौत के बाद नीलेश बेंगलुरु से मेडिकल का काम बंद कर परिवार के साथ जालोर आ गया था। उसकी शादी 20 साल पहले हो गई थी। घर में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। जालोर में उसने प्रॉपर्टी का काम शुरू किया था। डेढ़ साल पहले वह परिवार के साथ सूरत शिफ्ट हो गया था। करीब डेढ़ महीने पहले नीलेश लेटा गांव आया था। तब वह अपने साथियों और जानकारों से मिला था। रुपए का लेनदेन भी किया था। वह कभी-कभी जालोर आता था। आखिरी बार डेढ़ महीने पहले ही उसे गांव में देखा था। यहां लेटा गांव में उनके घर पर कोई नहीं रहता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *