कोटा में सौतेले पिता ने की मासूम की हत्या:रोने पर 1 साल की बच्ची को पीटता था, सुबह मां ने उठाया तो शरीर पर चोटें देखी

1 साल की मासूम के बार-बार रोने से परेशान होकर सौतेले पिता ने उसकी पिटाई कर दी। सुबह मां ने उसे जगाया तो नहीं उठी। उसके गाल,हाेंठ और दाेनों पैरों पर चोट के निशान नजर आए। इसके बाद मां तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला कोटा के उद्योग नगर थाना इलाके के डीसीएम का सुबह 8:30 बजे का है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पिता वारदात के बाद से फरार है। सौतेले पिता पर हत्या का मामला दर्ज ASP एससी एसटी सेल कालूराम ने बताया- सुबह 10:30 बजे 1 साल की लक्ष्मी बच्ची की मौत की जानकारी मिली थी। अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली तो मां कोमल (23) ने सौतेले पिता जीतेन्द्र उर्फ जीतू पर हत्या का आरोप लगाया। वारदात के बाद से जीतू फरार है और पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया बच्ची के दोनों गाल, होंठों और दोनों पैर पर चोट के निशान हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। गाल और शरीर से खून निकल रहा था मां कोमल ने बताया- सुबह साढ़े 8 बजे उसने लक्ष्मी को उठाने की कोशिश की तो नहीं उठी। इस दौरान उसने देखा कि लक्ष्मी के शरीर पर चोट के निशान थे। कोमल ने तुरंत अपने मायके फोन कर पिता को बुलाया और साढ़े 9 बजे जेकेलोन अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने चेक करने के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। डेढ़ महीने पहले की थी शादी मामले को लेकर कोमल की मां जानकी ने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही कोमल ने जीतू के साथ नाते से शादी की थी। शादी के बाद से ही जीतू सौतेली बेटी लक्ष्मी को पसंद नहीं करता था। बच्ची के रोने पर उसके साथ मारपीट करता था। देर रात को उसने मासूम के साथ मारपीट की थी। इसके बाद सुबह जल्दी घर से फरार हो गया। वह फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *