महाकुंभ में चिमटा वाले बाबा ने यूट्यूबर को पीटा:अनुपम खेर बोले- योगी के लिए प्रार्थना करूंगा; बिजनेसमैन अडाणी ने किया भंडारा

महाकुंभ के 9वें दिन मंगलवार को एक बार फिर चिमटा वाले बाबा का गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने एक यूट्यूबर को पीट दिया। बाबा इसके पहले भी दो बार लोगों की पिटाई कर चुके हैं। इससे पहले अभिनेता अनुपम खेर भी महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि इस समारोह में आया हूं। जिस तरह से यहां आयोजन हुआ, एक सुरक्षित वातावरण है। इसका श्रेय प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। मैं सभी के लिए प्रार्थना करूंगा। बिजनेसमैन गौतम अडाणी भी पत्नी प्रीति अडाणी के साथ महाकुंभ पहुंचे। वह यहां करीब डेढ़ घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने बड़े हनुमान की पूजा की, फिर संगम की आरती की। इसके बाद अडाणी इस्कॉन की रसोई में गए और वहां भंडारे का भोजन बनाया। फिर लोगों को खाना परोसा और खुद भी भंडारे में भोजन किया। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी आज पत्नी और मंत्री नंदी के साथ संगम में स्नान किया। उन्होंने कहा कि योगीजी ने बहुत बढ़िया व्यवस्था की है। आज अभी तक 27.41 लाख लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इस तरह 9 दिन में 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 5 फरवरी को पीएम मोदी और 10 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ आएंगी। महाकुंभ से जुड़ी 4 तस्वीरें महाकुंभ से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *