खड़े ट्रक में घुसी कार, 3 की मौत…VIDEO:झांसी में जेसीबी से निकाले शव, जिसकी बरीक्षा उसकी भी मौत

झांसी में 3 दोस्तों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। गाड़ी चला रहे युवक की बरीक्षा करके ये लोग वापस आ रहे थे। जिसकी बरीक्षा थी, उस युवक की भी मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम 6.30 बजे बबीना थाना क्षेत्र के बड़ौरा चौराहा के पास हुआ। यहां पर तेज रफ्तार जा रही डिजायर कार पहले एक ट्रक से टकराई और फिर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार को पहले काटा गया और फिर जेसीबी से हटाया गया। जानकारी होते ही बबीना थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी और अन्य लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। चिरगांव में रहने वाले प्रद्युम्न सेन, करन और उनका साथी प्रद्युम्न यादव अपने परिजन के यहां बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिजायर (UP-16 AN 6253) से ललितपुर गए थे। शाम करीब 6.30 बजे तीनों लोग लौट रहे थे। उनकी कार जब बबीना के बडोरा चौराहा पहुंची, तो अचानक कुत्ते को बचाने में कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार आगे जा रहे एक ट्रक से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी कार ट्रक के नीचे जा घुसी। कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी शवों को नहीं निकाल सकी। इसके बाद जेसीबी बुलाई गई। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कुत्ते को बचाने में खड़े ट्रक से भिड़ी कार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, ललितपुर की ओर से तेज रफ्तार कार झांसी की ओर आ रही थी। तभी कार के सामने एक कुत्ता आ गया। ड्राइवर ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया, जिसके चक्कर में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरीके से डैमेज हो गई। जिसका रोका, वही चला रहा था कार
झांसी चिरगांव के सियागांव के रहने वाले करन विश्वकर्मा (23) की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी होनी थी। इसलिए वह अपने दोस्तों प्रद्युम्न सेन और प्रद्युम्न यादव के साथ ललितपुर गए थे। यहां दीक्षा के साथ उनका विवाह तय हुआ है। आज करन का रोका था। लौटते समय गाड़ी करन चला रहा था। दरअसल, उसका किराए की गाड़ी चलाने का ही बिजनेस है। प्रद्युम्न सेन की एक साल पहले ही शादी हुई थी। जबकि प्रद्युम्न यादव का एक साल का बच्चा भी है। ————————– यह खबर भी पढ़ें फतेहपुर में छात्राओं से भरी बस का एक्सीडेंट, एक मौत, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पिकअप में लादकर पहुंचाया अस्पताल; 14 छात्राएं-टीचर घायल फतेहपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं से भरी बस हाईवे पर जा रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *