केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आए उदयपुर:भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, सिवाना विधायक के परिवार की शादी में हुए शामिल

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज शाम को उदयपुर आए। यहां पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। शेखावत यहां पर दो अलग-अलग शादी समारोह में शामिल होने आए हैं। शेखावत का महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। शेखावत का एयरपोर्ट पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, भाजपा देहात अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, शहर उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया, शहर महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, देहात महामंत्री आकाश वागरेचा, दीपक शर्मा, भाजपा नेता तुषार मेहता, गोगुंदा से किशन मेघवाल आदि ने स्वागत किया। शेखावत यहां से देबारी स्थित एक रिसोर्ट में गए, जहां पर बाड़मेर के सिवाना विधायक हम्मीर सिंह भायल के परिवार के शादी समारोह में शामिल हुए। वहां से शेखावत नाथद्वारा के पास एक शादी समारोह में शामिल हुए। शेखावत का रास्ते में भी स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *